मध्य प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल : मध्य प्रदेश भारत के राज्यों में से एक है |देश के के बिंदु पर होने के कारण इसे भारत का दिल भी कहते है |ये राज्य अपने आप में बहुत से ऐतिहासिक इमारतों में अपनी दास्ताँ बिखेरे रहता है |यहाँ पर प्राचीन मंदिर ,किले ,नेशन पार्क ,महल जो पूरी दुनिया को अपनी ओर आने को आकर्षिक करते है |यहाँ आपको हिल्स एरिया और वाइल्ड लाइफ का पूरा मजा ले सकते है |यह प्रदेश चारो ओर अलग अलग राज्यों से घिरा है |विश्व की प्रसिद्ध ट्रेवेल गाइड के अनुसार मध्यप्रदेश को दुनिया का तीसरा सबसे किफायती ट्रेवेल डेस्टिनेशन बताया गया |
मध्य प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल : Top Tourist Places Of Madhya Pradesh in Hindi
1.खजुराहो पर्यटन- Khajuraho Tourism In Hindi
मध्य प्रदेश में खुजराहो हिन्दू और जैन धर्मं के मंदिर का सबसे बड़ा समूह है |यह दुनिया की सबसे खुबसूरत और प्रसिद्ध इमारतों में से एक है |यह हमेशा से अपनी वास्तु कला और मूर्तियों की भव्य नक्काशी के लिए जाना जाता है |इसलिए इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूचि में शामिल किया गया है |वैसे तो भरता में कई ऐसे मंदिर है जहाँ तरह तरह की खुबसूरत मूर्तियाँ बनी है |लेकिन यहाँ की कामुक मूर्तियाँ इसे खास बनाती है |आप इन आकर्षक मूर्तियों को खम्बो पर दीवारों पर देख सकते है |यह मूर्तियाँ सांसारिक सुखो को दर्शाती है |अगर आप मध्य प्रदेश जा रहे है तो ये जगह देखना न भूले |
2.ओरछा पर्यटन- Orchha Tourism In Hindi
मध्य प्रदेश में ओरछा घुमने वाली जगह में एक अच्छी जगह है |यह बेतवा नदी के किनारे स्थित ये शहर अपने किले ,मंदिरों और महल इस जगह को खास बनाते है |ओरछा का किला अपनी वास्तु कला के लिए देशभर में मशहूर है |जो यहाँ आने वाले पर्यटन पर अपने आकर्षण का प्रभाव छोड़ता है |यहाँ पर आप चतुर्भुज मंदिर ,राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर ओरछा के मुख्य रूप है |यहाँ की यात्रा आपको हमेशा के लिए यादगार पल बनने वाले है |
3.सांची पर्यटन- Sanchi Tourism In Hindi (मध्य प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल)
साँची मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है |जो अपने बौद्ध स्तूप के लिए जाना जाता है |इसे शांति ,पवित्रता ,धर्मं ,साहस का प्रतीक मानते है |कहते है की सम्राट अशोक ने सका निर्माण बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए बनवाया था |साँची में स्थित स्तूपो को को भगवान बुद्ध और कई महत्वपूर्ण अवशेषों का घर के रूप में बनाया गया है | यहाँ के हरे भरे बाग़ प्रकर्ति के सौन्दर्य का अहसास करते है |यहाँ आकर आपको आनंद और शांति का अनुभव करेंगे |
4.महेश्वर पर्यटन- Maheshwar Tourism In Hindi
मध्य प्रदेश में स्थित नर्मदा के तट पर महेश्वर का मंदिर प्रदेश के मंदिर के रूप में जानते है |यह शहर अपना अलग ही इतिहास और पौराणिक महत्त्व रखता है |इसका का उल्लेख रामायण और महाभारत जैसे धर्म ग्रंथो में भी मिलता है |महेश्वर पहले होलकर प्रांत की राजधनि हुआ करती थी उस वक़्त रानी अहिल्या बाई ने इस शहर में कई इमारतों का निर्माण कराया था |कई अद्भुत वास्तुकला से इसे सुशोभित किया था |महेश्वर महेश्वरी साड़ी के लिए भी मशहूर है |
5.पचमढ़ी पर्यटन- Pachmarhi Tourism In Hindi (मध्य प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल)
अगर आप प्रकृति से प्रेम करते है तो ये जगह आपको बहुत पसंद आने वाली है|मध्य प्रदेश में घुमने के लिए इतनी खुबसूरत जगह और कोई नहीं हो सकती |यहाँ पर 1067 फीट की ऊँचाई पर स्थित एक मात्र हिल स्टेशन है |जो सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के नाम से जाना जाता है |पंचमणि प्रदेश का एक मुख्य पर्यटक स्थल है |यहाँ की गुफाये भी अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करती है जिसमे कई तरह के खास चित्र उकेरे हुए है |आपको एक बार पंचमणि अवश्य जाना चाहिए |
6.ओंकारेश्वर पर्यटन- Omkareshwar Tourism In Hindi
महादेव का पवित्र स्थान ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश में एक दर्शनीय स्थल है |जो नर्मदा नदी और कावेरी जैसी नदियों के संगम पर स्थित है। इस शहर का नाम ओमकारा’ से लिया जोकि महादेव के ही एक नाम है |यह स्थान हिन्दूओ के लिए बहुत पवित्र है , इसलिए कहते है क्योंकि ओंकारेश्वर भगवान् शिव की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है| जो हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।इसलिए हिन्दुओ की इसमें विशेष आस्था है | यहाँ शहर में दो प्राचीन मंदिर हैं जिनके नाम है ओंकारेश्वर और अमरकेश्वर।
7.शिवपुरी पर्यटन- Shivpuri Tourism In Hindi (मध्य प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल)
शिवपूरी प्रदेश के राज्य में से एक प्रसिद्ध शहर है |जिसका अपना अलफ ऐतेहासिक महत्व है |क्योकि यहाँ पर जहाँ हिन्दू और मुस्लिम शासको ने एक समय तक राज किया था |शिवपुर समुद्र स्तर से 478 मीटर उंचाई पर एक शांत शहर है |जो अपनी शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है }|भगवान् शिव के नाम का ये शहर 1804तक कछवाहा राजपूतो की शरण स्थली के रूप में कराया किया था |फिर यहाँ सिंधियों का शासन रहा |बता दे यहाँ पर ही स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपर को फांसी दी गयी थी |
8.भोपाल पर्यटन- Bhopal Tourism In Hindi
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी और यह पर्यटन विशेष स्थल है। दो सुंदर मानव निर्मित झीलों के बीच बना ये भोपाल शहर अपनी संस्कृति, विरासत और आधुनिक जीवन के एक अनोखे मिश्रण के साथ एक बड़ा शहर है। ये एक राजसी मस्जिदों के साथ अत्यधिक अलंकृत भी है, जो भारत में सबसे बड़ी मज्जिदो में से एक ताज-उल-मस्जिद जैसी अद्भुत मुगल वास्तुकला का प्रदर्शन करते हैं। यहाँ घूमने के लिए वन विहार नेशनल पार्क, लेक और हनुमान टेकरी जैसी जगह है |जो यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।यहाँ एक झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है |
9.कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटन- Kanha National Park Tourism In Hindi
प्रदेश में मंडला जिले में स्थित कान्हा नेशनल पार्क में राजसी प्राणी बाघो के साथ-साथ कई अन्य प्रकार के जंगली जानवरों का भी निवास है।इस पार्क में 300 से अधिक प्रजातियों के साथ विभिन्न प्रकार के वन्यजीव भी पाए जाते है और कई पक्षी भी इसकी मेजबानी करते है। इस पार्क में एक खास बात है कि यह मध्य प्रदेश में स्थित मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान का स्थान प्राप्त है | यह उद्यान का नाम एशिया के सर्वश्रेष्ठ पार्कों की सूचि में अपना एक खास स्थान बनाये रखा है। पार्क में बड़े स्तनधारियों की 22 प्रजातियां पाई जाती है और यहाँ शाही बंगाल बाघ यहां का एक मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।
भारत का दिल कहे जाने वाला प्रदेश अपने खाने की विशेष शैली का भी प्रदर्शन करता है |मध्य प्रदेश की सीमा भिन्न भिन्न राज्यों से लगी है |इस वजह से यहाँ के भोजन की शैली कई राज्यों से मिल कर इसे खास जायका बनाती है |बता दे यहाँ का मुख्य भोजन गेहूं के आटे की रोटी ,दाल ,चावल ,मछली ,दाल बाफला,बिरियानी ,कबाब ,रोगन जोश ,जलेबी लाड़ो ,कोरमा ,और पोहा भी शामिल है| इसके अलावा यहाँ आपको स्ट्रीट फ़ूड भी मिलते है जैसे लस्सी ,गन्ने का रस ,नीबूं पानी , साबूदाना खिचड़ी आदि |
मध्य प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल : आज हमने आपको बताया की अगर आप मध्य प्रदेश घुमने का प्लान बना रहे है |ती इन्ह जगह पर जाना न भूले जो हमेशा के लिए आपकी याद बनने वाली है |अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो दोस्तो शेयर करे और लाइक करे |और हमें कमेंट करके ज़रूर बताये |