प्याज के पकोड़े रेसिपी : Onion Pakoda Recipe in Hindi

प्याज के पकोड़े रेसिपी : Onion Pakoda Recipe in Hindi

प्याज के पकोड़े रेसिपी : आज हम आपको बताने वाले है कैसे आप घर पर प्याज के पकौड़े बना सकते है |और बारिश के मौसम का मजा ले सकते है |इसे बनाने के लिए बेसन ,चावल का आटा,मसालों और पानी के साथ मिल कर बनाया जाता है |आप इनको मेहमानों के सामने भी बना सकते है |खास कर आप ठण्ड में या बरसात के मौसम में इसका मजा ले सकते है |आप इसको चाय और पुदीना चटनी और सॉस के साथ भी खा सकते है |आइये जाने रेसिपी |

प्याज के पकोड़े रेसिपी : Onion Pakoda Recipe in Hindi

आइये देखे प्याज पकौड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री |

Aloo Vada Recipe in Hindi :आलू बड़ा बनाने की रेसिपी,बटाटा वडा कैसे

आवश्यक सामग्री

  1. प्याज                                    – 3 मीडियम साइज़ की
  2. बेसन                                    – 1/2 कप
  3. चावल का आटा                    – 1/4 कप
  4. अदरक                                – 1 टुकड़ा
  5. लाल मिर्च                             – 1/2 चम्मच
  6. बेकिंग सोडा                         – 1 चुटकी
  7. हरा धनिया                           – 2 चम्मच
  8. तेल                                      – तलने के लिए
  9. नमक                                   – स्वादानुसार

प्याज के पकोड़े बनाने की विधि (How to Make Onion Pakauda in Hindi)

सबसे पहले एक कटोरे में प्याज को लम्बाई में काट कर रख ले |फिर आपको उसमे बेसन ,चावल का आटा,अदरक ,करी पत्ता ,लाल मिर्च पावडर,बेकिंग सोडा ,हरा धनिया और नमक डाल देना है |अब सारी चीजों को अच्छे से मिला लेना है |ओ 10 मिनट के लिए छोड दे |अब इसमें थोडा थोडा पानी मिलाये लगभग 1/4 कप पानी आपको मिलाना है |ताकि प्याज और मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाए |अदिक पानी की ज़रुरत हो तो ही डाले |ध्यान रहे हमको घोल ज्यादा पतला नहीं करना है |

बेसन का ब्रेड पकोड़ा रेसिपी : Bread Pakora Recipe In Hindi

अब एक गहरी कड़ाई लेनी है जिसमे आपको तेल गरम होने के लिए रखना है |तेल गरम होने पर आंच मध्यम कर दे |अब इसमें एक चुटकी मिश्रण डाल कर देख ले |अगर मिश्रण ऊपर की तरफ आ जाए तो समझो की तेल गरम हो गया है |अब आप पकौड़े तलने के लिए मिश्रण को हाथ में ले और अपने अनुसार आकर दे कर कड़ाई में डाले |और सुनहरा होने तक सेके |बीच बीच में आप उन्हें पलट दे ताकि एक जैसी सिकाई हो पकौड़ो की |

अब आपके प्याज के पकौड़े तैयार है |आप इनको हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ सर्व करे |या आप इन्हें चाय के साथ इनका आनंद ले सकते है |

प्याज के पकोड़े रेसिपी : आज हमने आपको बताया की कैसे आप तरह के घर पर ही बाज़ार जैसा प्याज पकौड़े बना सकते है |अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो दोस्तो शेयर करे और लाइक करे |और हमें कमेंट करके बताये| Recipe

Leave a Reply