Kapil Sharma Biography in Hindi : कपिल शर्मा का जीवन परिचय

Kapil Sharma Biography in Hindi : कपिल शर्मा का जीवन परिचय

Kapil Sharma Biography in Hindi : आज हम बात करने वाले है कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के के बारे में जिन्होंने न केवल नाम कमाया है बल्कि पूरा देश में आज वो एक बड़े सेलेब्रिटी से कम नहीं है |आज देश के बड़े अभिनेताओ के साथ उनका नाम लिया जाता है |टीवी दुनिया के एक बड़े कलाकार है |

Kapil Sharma Biography in Hindi : कपिल शर्मा का जीवन परिचय

आपको बता दे कपिल भारत के बहुत प्रसिद्ध हास्य कलाकार में से एक है जो अपनी कला के जादू से लाखों चहरों पे मुस्कुराहट लाते है | और लोगों को खुल के हसना सिखाते है | यह हास्य कलाकार के अलावा एक एक्टर,एंकर तथा एक सिंगर भी है | आपको बता दे यहाँ तक इन्होने खुद को पहुंचाने के लिए बहुत संघर्ष किया तथा कड़ी मेहनत के बाद अब जाकर ये मुकाम हासिल किया |

इन्होंने टेलिविज़न पर कई हिट शो दिये है जैसे – कॉमेडी नाईटस विद कपिल, दी कपिल शर्मा शो. इसके अलावा इन्होंने अनगिनत शो को होस्ट किया है | यह बचपन से एक्टिंग के शौकीन रहे है | सबसे पहले चार साल की उम्र मे इन्होंने एक मंच पर अपना परफोरमेंस दिया था | उनको गाने का बेहद शौक था | जिसके कारण वह अपने रिश्तेदारों के यहा शादीयों मे गाना गाया करते थे | तथा चुटकुले सुना कर लोगों का मनोरंजन करते थे |

Ayushmann Khurrana Biography in Hindi : आयुष्मान खुराना का जीवन परिचय

कपिल शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी (Kapil Sharma Personal Information)

  1. वास्तविक नाम – कपिल शर्मा
  2. प्रोफेशन – अभिनेता ,हास्य कलाकार ,गायक और फिल्म निर्माता
  3. जन्मतिथि –2 अप्रैल, 1981
  4. आयु – 40 साल (साल 2021 के अनुसार)
  5. जन्मस्थान – अमृतसर ,पंजाब ,भारत
  6. राशी – मेष
  7. राष्टीयता – भारत
  8. घर का पता – सरदार वल्लभभाई पटेल नगर, वर्सोवा, मुंबई
  9. स्कूल – श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर
  10. विद्यालय – हिंदू कॉलेज, अमृतसर
  11. एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर
  12. योग्यता – ग्रेजुएट
  13. पहली फिल्म – किस किस को प्यार करू (2015)
  14. पहला टीवी शो – हसदें हंसांदें रवो (2006)
  15. खाना – नॉन – वेजिटेरियन
  16. धर्मं – हिन्दू
  17. शौक – गायन करना
  18. वैवाहिक स्थिति – विवाहित
  19. भाषा – हिंदी , पंजाबी और इंग्लिश

शारीरिक संरचना (Physical Appearance)

  1. आँखों का रंग – काला
  2. बालों का रंग – काला
  3. छाती – 40
  4. कमर – 34
  5. बाइपस – 12
  6. लम्बाई – 5.9 फीट
  7. वजन – 73 Kg

परिवार (Kapil Sharma Biography)

  1. पिता – स्वर्गीय के शर्मा (पंजाब पुलिस में हेडकांस्टेबल)
  2. माँ – जनक रानी
  3. भाई – अशोक शर्मा
  4. बहन – पूजा शर्मा
  5. पत्नी – गिन्नी

पसंदीदा चीज़े

  1. अभिनेता – अक्षय कुमार
  2. अभिनेत्री – दीपिका पादुकोण
  3. संगीतकार – गुरदास मान, सरदुल सिकंदर
  4. खेल – क्रिकेट
  5. भोजन – राजमा-चावला और आलू पराठा
  6. जगह – लन्दन

शुरुवाती जीवन 

आपको बता दे कपिल शर्मा का जन्म 2 April 1981 को अमृतसर, पंजाब मे हुआ था | इनके पिता का नाम जितेन्द्र कुमार पुंज था | जो कि पंजाब मे पुलिस हेड कांस्टेबल की नौकरी करते थे | इनकी माता का नाम जनक रानी है जो साधारण हाउसवाइफ है | इन्हे कई बार टीवी पर कपिल के शो में देखा जाता है | इसके अलावा कपिल के एक भाई तथा छोटी बहन भी है | इसके अलावा इनके घर मे इनकी भाभी है |जिनका नाम मुस्कान शर्मा है तथा इनकी एक भतीजी है उनका नाम कायना है. इनके पिता को कैंसर था जिसके कारण सन् 2004 मे उनका स्वर्गवास हो गया |

इनको बचपन से घर मे टोनी कहा जाता है, इनके पिता को अपने छोटे बेटे टोनी से बहुत लगाव था और जब वो इनको नाटकों मे प्रदर्शन करते देखते थे |इनकी परिस्थिति बहुत ख़राब थी इनके घर खर्च आसानी से निकल जाये तथा इनकी छोटी बहन पूजा की भी शादी करनी थी | इस समय इनके घर की जिम्मेदारी इन पर आई और सन् 2008 मे इनकी बहन की पवन देवगन से शादी हुई. पिता के निधन के बाद इन्होंने बखूबी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाया |

कपिल शर्मा की शिक्षा (Kapil Sharma Education)

इनकी शुरुवाती पढाई पंजाब के अमृतसर में खालसा कॉलेज से पढाई की है | इसके साथ ही इन्होने जालंधर के  अपीजय कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट में भी पढ़े | श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जोकि अमृतसर में है | उन्होंने अपनी स्कुल की पढाई पूरी की | वह स्नातक तक पढाई किये हुए है |

Kiara Advani Biography in Hindi : कियारा अडवानी का जीवन परिचय

कपिल शर्मा का करियर (Kapil Sharma career)

आपको बता दे सबसे पहले कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जोकि 2007 में आया था | उसमे उन्होंने जीत के साथ शुरुआत की थी |और खुद को साबित किया की वो यही रुकने वाले नहीं है | इस शो में उन्हें 10 लाख रूपये का इनाम भी मिला था | इसके अलावा उन्होंने बहुत से पंजाबी शो में भी काम किया है | जिसका नाम था ‘हसदे हसांदे रहो’ जोकि एम एच वन चैनल पर आया था |

फिर साल 2008 में छोटे मियां के साथ ही उस्तादों का उस्ताद नामक एक शो में काम करा था | फिर वह सोनी के कॉमेडी सर्कस में भी 6 सीजन में भाग लिया था | इसके अलावा वह ‘झलक दिखला जा’ जोकि एक डांस का शो था |इन्होने उसके सीजन 6 को उन्होंने होस्ट किया था | फिर उन्होंने खुद का साल 2013 में अपना  शो “कॉमेडी नाईट विद कपिल” बनाया, जो उनके खुद के ही बैनर K9 के प्रोडक्शन्स में बना है | यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था |

आपको बता दे 2014 में उनको लोक सभा के चुनाव में उनको ब्रांड एम्बेसडर के रूप मे दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा चुना गया था |फिर साल 2015 में उन्होंने निर्माता कारण जोहर के साथ 60 वें फ़िल्म फेयर अवार्ड्स को होस्ट किया था | आपको बता दे इन्होने कई शो होस्ट किये है |

  1. हंस बलिये 2009
  2. 2015 में डीआइडी
  3. फराह की दावत
  4. इंडियन आइडल जूनियर
  5. द वौइस् इण्डिया
  6. आज की रात है जिंदगी में मेहमान
  7. 22 वें स्क्रीन अवार्ड
  8. 61वां फ़िल्म फेयर अवार्ड

कपिल शर्मा के अवार्ड और उपलब्धियां (Kapil Sharma achievements)

आपको बता दे कपिल शर्मा ने अपने मेहनत काबिलियत के दम पर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अपना अच्छा नाम बनाया है | उन्होंने बेहतरीन हास्य अभिनेता के साथ ही साल के सबसे बड़े मनोरंजक कलाकार के रूप में भी अवार्ड जीता है |इनको ज्यादातर अवार्ड उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो के लिए मिले है |

  1. सीएनएन-आइबीएन द्वारा बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड
  2. भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड
  3. स्टार गिल्ड अवार्ड
  4. सोनी गिल्ड फ़िल्म अवार्ड
  5. इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड

कपिल शर्मा की आय (Net Worth of Kapil Sharma) आपको बता दे इनकी गिनती टेलीविजन के महंगे कलाकारों मे से एक है | दिन प्रतिदिन इनकी रोल कॉस्ट बढ़ते जा रही है | इनके आय के कई स्त्रोत है जों इस प्रकार है-

आपको बता दे इनकी कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर है | यहाँ एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपए तक चार्ज करते है |यही नहीं 1.5 से 2 करोड तक एक विज्ञापन का चार्ज लेते है |भारतीय मुद्रा में इनकी कुल संपत्ति 160 करोड रुपए है |Policy Bazar,Honda ,

सोनी टीवी के शो “द कपिल शर्मा शो ” (Sony TV serial “The Kapil Sharma show”)

आपको बता दे कपिल शर्मा पहली बार कलर्स चैनल में अपना शो लेकर आये थे | इसके बाद उनका शो सोनी चैनल में 2 बार आया |लेकिन बीच में कुछ कारणों से शो बंद हो गया था | लेकिन अब कपिल फिर से अब शो में नए बदलाव के बाद फिर से टीवी पर नज़र आ रहे है | कपिल के शो में कास्टिंग भी इस बार कुछ अलग है. कृष्णा, अली, सुगंधा मिश्रा शो में नहीं है. इनकी जगह भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक शो में है | एक समय था जब कपिल और कृष्णा दोनों एक दुसरे के विरोधी माने जाते थे |

Urvashi Rautela Biography in Hindi : उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय

सोशल मीडिया में है करोड़ो चाहने वाले (Kapil Sharma Biography)

आपको बता दे कपिल के सोशल मीडिया पर करोड़ो फॉलोवर है |वह हमेशा Kapil SharmaInstagram Facebook ,Twitter पर आये दिन,अपने सोशल मीडिया पर फोटोज विडियो शेयर करते है |जो लोगो को बेहद पसंद आते है |और फैन्स उन पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते है |

  1. Instagram – 37.2 मिलियन फॉलोवर
  2. Fcaebook – 33 मिलियन फॉलोवर
  3. Twitter – 18.5 मिलियन फॉलोवर

कपिल शर्मा फोटोज

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

Kapil Sharma Biography in Hindi : उम्मीद है आज आपको हमारा ये आर्टिकल Kapil Sharma की बायोग्राफी पसंद आया होगा |इन्होने बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट के एक बड़े हास्य अभिनेता है | जिसकी वजह से आज इनके करोड़ो फैन्स है |आगे भी हम आपके लिए कुछ ऐसे आर्टिकल लायेंगे अगर आपको ये पसंद आया तो दोस्तों के साथ लिखे और शेयर करना न भूले |

 

3 Replies to “Kapil Sharma Biography in Hindi : कपिल शर्मा का जीवन परिचय

Leave a Reply