Hrithik Roshan Biography in Hindi : आज हम बात करने वाले है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन के बारे में जिन्होंने न केवल अपने अभिनय से बल्कि अपने नृत्य कौशल से करोड़ो लोगो को अपना दीवाना बना दिया है |वह दुनिया सबसे हैण्डसम लोगो में भारत की तरफ से उन्ही का नाम आता है | आइये जाने उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में |
Hrithik Roshan Biography in Hindi : ऋतिक रोशन का जीवन परिचय
आपको बता दे आज के वक़्त में बॉलीवुड की दुनिया में ऋतिक रोशन सबके चहेते एवं सबसे मशहूर एवं भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं |इन्होने न केवल बॉलीवुड में फिल्मी सितारे ऋतिक रोशन ने अपने आपको फिल्मी जगत में कई फिल्मों के द्वारा नई बुलंदियां प्राप्त की है | ऋतिक रोशन के अंदर अच्छे कलाकारी करने का तो हुनर के साथ साथ ऋतिक रोशन एक बेहतरीन डांसर भी हैं |
आज के समय में कुछ गिने-चुने ही ऐसे कलाकार हैं, जो ऋतिक रोशन के जैसे कलाकारी के साथ-साथ अच्छा डांस भी कर सकने में सफल है | लेकिन फिर भी ऋतिक के जैसा शायद कोई नहीं है | फिल्मी जगत की दुनिया से ऋतिक रोशन को कई सारे सम्मान मिल चुके हैं |यही नहीं दुनिया के मोस्ट हैंडसम लोगो में इनका नाम शुमार है |
ऋतिक रोशन की व्यक्तिगत जानकारी (Hrithik Roshan Personal Information)
- वास्तविक नाम – ऋतिक रोशन नागरथ
- उपनाम – डुग्गु और ग्रीक गॉड
- प्रोफेशन – अभिनेता
- जन्मतिथि – 10 जनवरी 1974
- आयु – 47 साल (साल 2021 के अनुसार)
- जन्मस्थान – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
- राशी – मकर
- धर्मं – हिन्दू
- राष्टीयता – भारतीय
- घर का पता – El Palazzo, जुहू, मुंबई
- स्कूल – बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई
- विद्यालय – स्य्देंहम कॉलेज, मुंबई
- योग्यता – स्नातक (कॉमर्स)
- पहली फिल्म – फिल्म – कहो ना … प्यार है (2000)
- शौक – यात्रा, जिमिंग और पढ़ना
- वैवाहिक स्थिति – तलाकशुदा
- शादी – 17 जनवरी 2001
शारीरिक संरचना (Physical Appearance)
- आँखों का रंग – हेज़ेल ग्रीन
- बालों का रंग – काला
- छाती – 45
- कमर – 30
- बाइपस – 18
- लम्बाई – 5.11 फीट
- वजन – 80 Kg
परिवार (Hrithik Roshan Biography)
- पिता – राकेश रोशन (फ़िल्म निर्माता और अभिनेता )
- माँ – पिंकी रोशन
- बड़ा बहन – सुनैना रोशन (बड़ी बहन)
- पत्नी – सुजैन खान (2000-2014)
- बेटा – रेहान रोशन और रिधान रोशन
पसंदीदा चीज़े
- अभिनेता – राज कपूर और अमिताभ बच्चन
- हॉलीवुड – मिचेअल जे फॉक्स और जैक निचोल्सों
- अभिनेत्री – माधुरी दीक्षित, मधुबाला और काजोल
- फिल्म – बॉलीवुड- किंग अंकल
- डांसर – शम्मी कपूर और माइकल जैक्सन
- पुस्तक – Easyway to Stop Smoking by Allen Carr
- खेल – क्रिकेट और फॉर्मूला 1
- पसंदीदा रेस्तरां – जे डब्ल्यू मेरीट, स्पेनिश रेस्तरां, अरोला मुंबई
- भोजन – भारतीय व्यंजन, चाइनीज व्यंजन, स्पेनिश व्यंजन और चॉकलेट
- जगह – लंदन, स्पेन और जापान
शुरुवाती जीवन
आपको बता दे बॉलीवुड के सितारे और मल्टीटैलेंट मेन का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 10 जनवरी 1974 में एक पंजाबी परिवार में हुआ था | कहते है कि जिसकी जन्म से हाथ या पैर की 6 अंगुलियां होती हैं | वह काफी सौभाग्यशाली एवं सब के दिलों पर राज करने वाला व्यक्तित्व होता है | ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि ऋतिक रोशन के दाहिने हाथ में बचपन से ही एक अतिरिक्त अंगूठा भगवान की तरफ से तोहफा मिला है | इस प्रत्यक्ष प्रमाण को देखकर तो बुजुर्गों द्वारा कही गई यह बात सिद्ध होती है |की भगवान द्वारा उनको प्राप्त यह एक बेहद अनोखी देन है | और आज के समय में ऋतिक रोशन के पास दौलत और शोहरत सब कुछ हासिल किया है |
Emraan Hashmi Biography in Hindi : इमरान हाशमी का जीवन परिचय
बचपन से ही प्रतिभा
आपको बता दे आज के समय में ऋतिक रोशन भारत का सबसे आकर्षित एवं मल्टी टैलेंटेड कलाकार माना जाता है | आपको बता दे ऋतिक रोशन को मल्टी टैलेंटेड कलाकार इसलिए कहते है की ये डांस और अभिनय के साथ ऋतिक रोशन स्टेज परफॉर्मर और पार्श्व गायक भी है | इनके द्वारा किए गए प्रत्येक अभिनय को भारतीय दर्शक और इनके आलोचक भी पसंद करते हैं | यह एक ऐसे कलाकार हैं, जो किसी भी किरदार के अभिनय को आसानी से निभा सकने में हमेशा तत्पर रहते है |
आपको बता दे सितारा अपने बचपन की उम्र से ही अभिनय करने में माहिर है और यह अभिनय अपने बाल काल की उम्र से ही करते आ रहे हैं | ऋतिक रोशन ने इन्होने अपनी पहचान बनाने के लिए सबसे पहले टेलीविजन के डांस प्रोग्राम में अपने डांस का प्रदर्शन किया था |साथ ही अपने इसी डांस प्रदर्शन से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी |
ऋतिक रोशन का परिवारिक जीवन (Family Background)
वैसे तो आप जानते होंगे ऋतिक रोशन के पिता का नाम राकेश रोशन है | जो एक फिल्म निर्माता के रूप में फिल्मी जगत में कार्य करते हैं |आपको बता दे इनकी मां का नाम पिंकी रोशन है | ऋतिक रोशन की एक बड़ी बहन भी है और उनकी बहन का नाम सुनैना रोशन है | रोशन परिवार में ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन फिल्मी जगत में संगीत निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं |ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते है | कुल मिला कर रितिक रोशन का पूरा परिवार कहीं ना कहीं फिल्मी जगत से रिश्ता रखता है |
शिक्षा (Education) (Hrithik Roshan Biography)
आपको बता दे ऋतिक रोशन ने सुरुवाती पढाई को मुंबई स्कॉटिश स्कूल से प्रारंभ की थी |इन्होने कॉमर्स की डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज को चुना | ऋतिक रोशन ने अपनी प्रारंभिक एवं कॉलेज की शिक्षा को प्राप्त करने के बाद मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए वह यूएस चले गए थे |उसके बाद इन्होने फिल्मोकी तरफ रुख कर लिया |
Kriti Sanon Biography in Hindi : कृति सेनन का जीवन परिचय
ऋतिक रोशन का फिल्मी करियर (Film Career)
आपको बता दे साल 2000 में राकेश रोशन द्वारा निर्मित और लिखित फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से इन्होने पहली बार बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा | भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी | इसी फिल्म के जरिए फिल्मी जगत के दो सितारों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी | इस फिल्म को भारतीय दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया था | और यह फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी | इसी वजह से उनका करियर काफी जल्दी सिनेमा जगह में छा गए | इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट डेब्यू और बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था |
इनकी पहली फिल्म की सफलता के बाद कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जैसे :- फिजा, मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्य, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, कृष 3 और बैंग बैंग आदि कई प्रसिद्ध फिल्में ऋतिक रोशन ने फिल्मी जगत में दी है | एक समय ऐसा था जब ऋतिक रोशन की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल होती चली जा रही थी |
कई फ्लॉप के बाद दोवारा मिली सफलता
फिर ऐसे में 2003 में प्रीति जिंटा के साथ ऋतिक रोशन ने सबसे सुपरहिट फिल्म “कोई मिल गया” में मुख्य भूमिका का किरदार निभाया था | और इसी फिल्म के वजह से ऋतिक ऋतिक के करियर में फिर एक बार बुलंदियों पर पहुचा दिया | इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अभिनय को खूब पसंद किया और ऋतिक रोशन ने अपने इस फिल्म के अभिनय से सभी भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया था | और करोड़ो लोगो को अपनी अभिनय का दीवाना बना दिया |
आपको बता दे हाल ही में अभी बीते वर्ष 2019 में ऋतिक रोशन ने दो बड़ी फिल्में भारतीय सिनेमाघरों में की थी | ऋतिक रोशन ने 2019 में फिल्म “सुपर 30” की थी | जिसे दर्शकों का काफी पसंद किया गया | फिल्म बिहार के आनंद कुमार के जीवन पर आधारित थी |
फिर साल 2019 के अंतिम तक टाइगर श्रॉफ के साथ “वार” फिल्म में अभिनय किया. भारतीय पर्दे पर ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की यह धमाकेदार फिल्म सफलता को हासिल करने में कामयाब रही थी और इसके साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी | आज भी स्क्रीन पर वह एक्टिव है आने वाले दिन में कई फिल्मे आपको देखने को मिलेगी |
Shahid Kapoor Biography in Hindi : शाहिद कपूर का जीवन परिचय
ऋतिक रोशन की उपलब्धियां एवं अवॉर्ड्स (Awards and Achievements)
आपको बता दे ऋतिक रोशन ने अपनी काबिलियत और अपने अभिनय और डांस के दम पर अब तक कुल 237 से भी अधिक अवार्ड को भारतीय सिनेमा जगत से जीता है | इनमें से कुछ प्रमुख आवाज इस प्रकार निम्नलिखित हैं |
- 2001 में “कहो ना प्यार है” फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट डेब्यु मेल अवार्ड से सम्मानित किया गया था |
- 2004 में ऋतिक रोशन को “कोई मिल गया” फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजिश किया गया था |
- वर्ष 2007 में “धूम 2” फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला था |
- “जोधा अकबर” फिल्म के लिए 2009 में ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था |
- “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा” फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को 2012 में बेस्ट एक्टर ड्रामा का अवार्ड दिया गया था |
फिल्म्स लिस्ट | Hrithik Roshan Films List
- आशा 1980
- आप के दीवाने 1980
- आस पास 1981
- आसरा प्यार दा
- भगवान दादा 1986
- खुदगर्ज 1987
- किंग अंकल 1993
- करण अर्जुन 1995
- कोयला 1997
- कहो ना प्यार है
- फ़िज़ा 2000
- मिशन कश्मीर 2000
- यादें 2001
- कभी खुशी कभी ग़म
- आप मुझे अच्छे लगने लगे
- ना तुम जानो ना हम
- मुझसे दोस्ती करोगे
- मैं प्रेम की दिवानी हूँ
- कोई मिल गया 2003
- लक्ष्य 2004
- कृष 2006
- धूम 2 2006
- आई सी यू 2006
- जोधा अकबर 2008
- क्रेज़ी ४ 2008
- लक बाय चांस 2009
- काइट्स 2010
- गुजारिश 2010
- ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा
- डॉन २ 2011
- अग्निपथ 2012
- मैं कृष्णा हूँ 2013
- कृष ३ 2013
- बैंग बैंग 2014
- हे ब्रो 2014
- मोहनजोदारो 2016
- काबिल 2017
- सुपर 30 2019
- वॉर 2019
2021 में ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में (Upcoming Movies)
आपको बता दे साल 2019 के उतार-चढ़ाव सफर के बाद ऋतिक रोशन की फ्रेंचाइजी फिल्म “कृष 4” बहुत जल्द सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी | अभी इस फिल्म के रिलीज डेट के बारे में कुछ साफ तौर से पता नहीं है | यदि हमें जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिलती है |
ऋतिक रोशन नेट वर्थ – (Hrithik Roshan Net Worth 2021)
आपको बता दे बॉलीवुड के बड़े स्टार ऋतिक रोशन की सम्पति 370 मिलियन डॉलर है |यानि भारतीय मुद्रा में करीब 2745 करोड रुपए है | क्योंकि आपको बता दे ऋतिक रोशन बहुत ही पोपुलर एक्टर में से एक है |आपको बता दे मूवीज से तो उनका असली सोर्स है ही इनकम उनका | आपको बता दे ये करीब एक फिल्म के 45 करोड़ रुपए चार्ज करते है |आपको बता दे की ये कई सारे ब्रांड्स का समर्थन करते है | जिनका वो एक एड का 7 से 8 करोड चार्ज करते है |
सोशल मीडिया में है करोड़ो चाहने वाले (Hrithik Roshan Biography)
आपको बता दे ऋतिक रोशन के सोशल मीडिया पर करोड़ो फॉलोवर है |लेकिन वो थोडा अलग है और अभी वो केवल Facebook पर ही है |उसी पर फोस्तोस शेयर करते है |जो लोगो को बेहद पसंद आते है |और फैन्स उन पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते है |
- Fcaebook – 5 मिलियन फॉलोवर
- Instagram – 29 मिलियन फॉलोवर
- Twitter – 31.1 मिलियन फॉलोवर
Hrithik Roshan Images
Hrithik Roshan Biography in Hindi: उम्मीद है आज आपको हमारा ये आर्टिकल ऋतिक रोशन की बायोग्राफी पसंद आया होगा |इन्होने बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता है | जिसकी वजह से आज इनके करोड़ो फैन्स है |आगे भी हम आपके लिए कुछ ऐसे आर्टिकल लायेंगे अगर आपको ये पसंद आया तो दोस्तों के साथ लिखे और शेयर करना न भूले |
2 Replies to “Hrithik Roshan Biography in Hindi : ऋतिक रोशन का जीवन परिचय”