तुलसी का पौधा कैसे लगाएं : क्या है इसे लगाने के चमत्कारी फायदे ?

तुलसी का पौधा कैसे लगाएं : क्या है इसे लगाने के चमत्कारी फायदे ?

तुलसी का पौधा : आज हम बात करने वाले है तुलसी के पौधे की |हमारे यहाँ अगर तुलसी का पौधा है तो इसके कई सारे औषधीय फायदे होते है |तुलसी का पौधा हमको हवा में होने वाले संक्रमण और कई प्रकार के इन्फेक्शन से हमे बचाता है |क्योकि इसमें एंटीबेक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है |आप इसको आसानी से किसी गमले में उगा सकते है |और आप बाज़ार से खरीद कर लाकर भी लगा सकते है |
तुलसी के पौधे की बात यही ख़तम नहीं होती |इसके कई चमत्कारी फायदे भी होते है |वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा तुलसी का पौधा होने से हर तरह का वास्तु दोष ख़तम हो जाता है |यहाँ मार्किट दो प्रकार की मिलती है |एक राम तुलसी और एक श्यामा तुलसी आप कोई भी लगा सकते है |तो बताए की कैसे लगाये तुलसी का पौधा –

How to Grow Tulsi Plant at Home in Hindi

आपको सबसे पहले ध्यान रखना है की जब आपको ये पौधा लगा रहे है तो मौसम कैसा है |आप इसको जुलाई और अगस्त में बारिस के दिनों में लगा सकते है |तापमान की बात के तो 25 से 35 डिग्री में ये पौधा आसानी से ग्रो होता है |आप इसको दो प्रकार से लगा सकते है |या तो आप इसे कत्तिंग से लगते है या फिर बीजो से भी लगा सकते है |हम आपको दो तरीको से पौधे को ग्रो करने का बतायेगे |आइये जाने –

1.तुलसी के बीज से पौधा कैसे उगाये – How to Grow Tulsi Plant From Seeds in Hindi

बीजो से तुलसी का पौधा उगाना बहुत ही आसान है | जैसा की आपको पता होगा की जब तुलसी बड़ी होती है तो उसमे बीज निकलते है जिसे मंजरी कहते है |उन बीजो से ही आप तुलसी का नया पौधा तैयार कर सकते है |बस आपको उन बीजो को लेना है | देखे स्टेप्स –

आवश्यक सामग्री

  1. 1 पौधे के लिए पॉट
  2. गार्डन साइल
  3. गोबर की खाद / वर्मी कम्पोस्ट
  4. कोकोपीट/ रेत

पौधा लगाने के स्टेप्स

  1. सबसे पहले आपको मंजरी को लेना है |और उन्हें हलके हाथो से मसल ले |
  2. अब आपको मिटटी का मिश्रण तैयार करना है |जिसमे आपको 50 % गार्डन साइल ,30 % खाद और 20% रेत या कोकोपीट लेना होगा |
  3. सबको अच्छे से मिक्स कर ले |और थोडा मिश्रण बचा कर अलग रख ले |
  4. आप अब गमले में मिट्टी भर कर उस पर वाटरिंग कर दे |
  5. आपको अब उन्ह बीजो को डाल दे |और ऊपर से बची हुई मिट्टी डाल दे और थोडा पानी और स्प्रे कर दे |
  6. 1 हफ्ते में बीज निकलने लगेंगे |7 से 8 इंच का पौधा होने पर आप इसे ट्रांसप्लांट कर सकते है |

Ashok Ke Ped Lagane Ke Fayde :अशोक के पेड़ का महत्व

2.कटिंग से कैसे लगाएं तुलसी का पौधा -How to Grow Tulsi Plant From Cutting in Hindi

  1. सबसे पहले आपको नोड्स वाली जगह की कटिंग लेनी है |
  2. एक ग्लास वाटर में उससे 15 दिन तक रखना है |
  3. और रोजाना उसका पानी बदलते रहना है |
  4. 15 दिन बाद उसमे जड़े निकलने लगेंगी अब आप उनको मिट्टी के गमले में ट्रांसप्लांट में कर सकते है |

और आप चाहे तो बाज़ार से लाकर भी इसे लगा सकते है |मार्किट में ये लगे हुए तैयार पौधे मिलते है |

Benefits of Tulsi Plant in Hindi – तुलसी के पौधे इसे लगाने के चमत्कारी फायदे

आपको बता दे तुलसी के पौधे कई औषधीय और वास्तु के के फायदे होते है |ऐसे हिन्दू धर्मं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होना बेहद ज़रूरी है |हर किसी को अपने घरो में तुलसी का पौधा ज़रूर लगाना चाहिए |तो आइये इससे होने वाले फायदे |

  1. आपको बता दे तुलसी में एंटीओक्सीडेट तत्व होता है |जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने का कार्य करता है |ऐसे में अगर हम रोजाना कुछ बूंदों का सेवन करे |तो हमारे शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है |
  2. आप इसकी पत्ती का रोजाना सेवन कर सकते है |बस इसको चबाना नहीं है |
  3. इसमें एंटी फंगल गुण भी पाया जाता है |त्वचा रोग के लिए ये बेहद फायदेमंद है |ऐसे ने इसका सेवन या घाव वाली जगह पर लगाने से घाव भर जाते है |
  4. इसके रोजाना सेवन से हमारे शरीर में से हानीकारक तत्त्व शरीर से बाहर निकलते है |
  5. यहाँ हमारे खून में ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है और खून को भी साफ़ करता है |
  6. इसको शहद के साथ मिलाकर लेने से सर्दी जुखाम और गले की खराश ठीक हो सकती है |
  7. अगर आपको कान में दर्द की शिकायत है तो इसकी कुछ गुनगुनी बून्द डालने से आपको आराम मिलेगा |
  8. अगर आप डायबिटीज के मरीज है |तो इसके सेवन से आप आपकी डायबिटीज काफी कम हो सकती है |

तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करे – Tulsi Plant Care in Hindi

  1. आपको बता दे मिट्टी में आप गाय के गोबर की खाद का ही इस्तेमाल करे |यह तुलसी के पौधे के लिए बहुत अच्छा रहता है |
  2. पॉट में निचे छेद सही होना चाहिए ताकि गमले से एक्स्ट्रा पानी निकलता रहे |
  3. गर्मी में आपको रोजाना पानी देना है और सर्दी में 4 से 5 दिनों में आप इसे पानी दे सकते है |
  4. समय पर आपको हर 1 महीने में इसे खा देते रहे |
  5. ज्यादा बड़ा पौधा न हो इसके लिए समय समय पर पिंचिंग करते रहे |इससे आपका पौधा घना बना रहेगा |
  6. आपको पौधे से मंजरी हटा देना है वरना आपका पौधा ज्यादा दिन नहीं टिक पायेगा |
  7. समय पर कीट नाशक का इस्तेमाल करे ताकि पौधा स्वस्थ रहे |
  8. समय समय पर इसकी गुड़ाई करते रहे ताकि मिट्टी में कोई फंगस न लगे |
  9. आपको कीड़ो से बचने के लिए हल्दी और नीम के पानी का छिडकाव कर सकते है |
  10. आप  हलदी को आप मिट्टी में भी मिला सकते है |जिससे मिट्टी में कीड़े नहीं होते |

Shade Growing Plants in Hindi : छाया में उगने वाले पौधे

तुलसी का पौधा कैसे लगाएं – आज हमने बताया कैसे आप घर पर आप तुलसी का पौधा कैसे लगा सकते है और क्या इसके चमत्कारी फायदे हो सकते है |जिससे आप घर की सुख शान्ति और समृधि को बढ़ा सकते है |इसलिए घर पर येपौधा ज़रूर लगाए |और आप अपने गार्डन की सुन्दरता और भी बढ़ा सकते है | आपको ये हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे और लिखे करे |और कमेंट करके बताये |

3 Replies to “तुलसी का पौधा कैसे लगाएं : क्या है इसे लगाने के चमत्कारी फायदे ?

Leave a Reply