बेसन के मोदक कैसे बनाये : आज हम आपको बताने वाले है की कैसे बाज़ार जैसे बेसन का मोदक आप घर पर बना सकते है |बेसन का मोदक खाने में बहुत ही टेस्टी होते है |यह सभी को पसंद होते है |खास तौर पर भगवान् गणेश जी को ये मोदक अतिप्रिय है |यह मोदक बेसन को भुन कर घी और चीनी के साथ बनाये जाते है |इन्हें बना बहुत आसन है |आप भी इन्हें घर पर बना सकते है |तो आइये जाने रेसिपी –
Besan Modak Recipe in Hindi
तो आइये जानते है मोदक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और मोदक बनाने की विधि |
मावा के मोदक रेसिपी : इस गणपति मावा के मोदक कैसे बनाये
आवश्यक सामग्री
- घी – 200 ग्राम
- बेसन – 250 ग्राम
- बुरा – 300 ग्राम
- इलायची पावडर – 1/4 चम्मच
- केसर के बाल – 2
- काजू – 10 -12 कटे हुए
- बादाम – 4 से 5 कटे हुए
- पिस्ता – 4 से 5 बारीक़ कटे हुए
बेसन के मोदक बनाने की विधि – How to Make Besan Modak Recipe in Hindi
सबसे पहले आपको एक कड़ाई ले और गैस पर गरम होने के लिए रख दे |फिर जैसे ही कड़ाई गरम हो आपको उसमे घी डाल देना है |फिर घी के गरम होते है आप उसमे बेसन डाल दीजिये |अब धीमी आंच पर इसे भुने |थोड़ी ही देर में आपको खुशबू आने लगेगी |और इलायची पोवदर भी आप इसमें मिला दे |जैसे ही बेसन का कलर बदलने लगे देख ले बेसन जले न और गैस बन कर देना है |अब इसको थोडा ठंडा होने के लिए रख दे |इस बात का ध्यान रहे की ज्यादा ठंडा न हो पाए |वरना बुरा नहीं पिघलेगा |
अब एक बाउल या परात ले उसमे भुना हुआ बेसन और बुरा मिला दे |अब इसमें आप केसर ,काजू ,बादाम और पिस्ता मिला दे |अब पूरे मिश्रण को आपको अच्छे से मिक्स कर लेना है |अब आपका मिश्रण तैयार है |अब आप हाथ से मोदक का आकर देकर सभी मोदक बना ले |आपके मोदक तैयार है |उम्मीद है आपको ज़रूर पसंद आयेंगे |
बूंदी के लड्डू की रेसिपी : How To Make Boondi Laddu At Home
बेसन मोदक रेसिपी : इसमें आज आज हमने आपको बताया की कैसे आप तरह के घर पर बाज़ार जैसे बेसन का मोदक बना कर मजा ले सकते है|अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो दोस्तो शेयर करे और लाइक करे |Recipe