पारिजात का पौधा कैसे लगाये : आज हम आपको बताने वाले है | की आप घर पर पारिजात का पौधा कैसे लगाए और कैसे इसकी देखभाल करे | आपको बता दे इस पौधे कई तरह के चमत्कारी फायदे होते है |ऐसे में आपके घर में ये पौधा होना चाहिए |और इसका एक नाम हरसिंगार भी है |आपको बता दे अंग्रेजी में इसे Night Blooming Jashmine और Indian Coral Jashmine भी कहते है |इसमें सफ़ेद रंग का और नारंगी रंग की उसकी डंडी होती है |जो बेहद ही खुबसूरत होते है |इसकी खुशबू भी बेहद मनमोहक होती है |
पारिजात के पौधे का महत्व – Importance of Parijat Tree in Hindi
हरसिंगार के पौधे में रात के समय फूल खिलते है |और सुबह होते ही ये अपने आप झड़ जाते है |इसके आस पास का वातावरण हमेशा महका रहता है |आको बताए दे ये एक आयुर्वेदिक पौधा भी है |आयुर्वेद में इसके कई सारे फायदों का वर्णन मिलता है |इसकी जड़े ,पत्ती और फूलो से कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है |
हम आपको बता दे वास्तु के हिसाब से भी ये पौधा बेहद चमत्कारी माना जाता है |इसे घर में लगाने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है |और घर के सारे वास्तु दोष को ख़तम किया जा सकता है |इस पौधे में स्वयं माता लक्ष्मी का वास होता है |ये पौधा घर की साड़ी नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को कम करने में सहायक है |इसके फूल भगवान् विष्णु को बेहद पसंद है |आप मंदिर में इन्हें चड़ा सकते है |इससे भगवान् का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा |
पारिजात का पौधा कैसे लगाये : How to Grow Parijat Plant in Hindi
आपको बता दे वास्तु के हिसाब से इसके कुछ नियम है |आप उसी तरीके से पौधा लगायेंगे तो आपको बहुत फायदा होगा |आपको हमेशा इस पौधे के घर और आँगन के पूर्व (East) दिशा में लगाना चाहिए |या आप इसे उत्तर दिशा में भी ला सकते है |
आपको बता दे इसको लगाने के दो तरीके होते है आप एक तो इसे कलम से लगा सकते है |या फिर बीजो से लगा सकते है |पारिजात के पौधे में 4 से 5 साल पुराने पौधे में ही बीज लगते है |और आपको बता दे इसमें फूल आने का समय अगस्त से दिसम्बर तक का रहता है |तो आप इनके बीजो को अप्रैल में लगा सकते है |
तुलसी का पौधा कैसे लगाएं : क्या है इसे लगाने के चमत्कारी फायदे ?
पारिजात का पौधा कटिंग से कैसे लगाएं – How to Grow Parijat Plant from Cutting in Hindi
- सबसे पहले आपको पारिजात के पौधे की हाथ की उंगली के जितनी एक मोटी जड़ तोड़ ले |
- नई डाल का रंग हरा होता है |जबकि पुरानी डाल का रंग हमेशा भूरा या सफ़ेद सा होता है |
- ये जड़ आपको 8 से 10 इंच की लेनी है |
- जिस कलम को आप गमले में लगाने वाले है उसे तिरछा सा काट ले |और कलम में 2 से 3 पत्ती से ज्यादा न हो |
- कलम का जो भाग कट किया है उस पर आप रूटिंग हार्मोन लगा कर मिट्टी में लगा दे |
- आपको बता दे के पोटिंग मिक्स में आपको 50% मिट्टी ,30% कम्पोस्ट और 20% कोकोपीट या रेत मिलाना है |
- आप इसमें नीम की खली भी मिला सकते है |जो इसमें आवश्यक तत्त्व की कमी को पूरा कर देगा और कीटाणु भी नहीं लगेंगे |
- गमले में अतिरिक्त पानी रुके न इस बात का ध्यान रखे वरना जड़े ख़राब हो सकती है |
पारिजात के पौधे को बीज से कैसे लगाए – How to Grow Parijat Plant from Seeds in Hindi
- सबसे पहले आपको पारिजात के कम से कम 6 से 7 बीज ले जो पुराने हो भूरे रंग के |
- फिर आपको एक गमला लेना है 6 से 8 इंच का उसमे एक होल होना चाहिए पानी के लिए |
- आपको फिर पोटिंग मिक्स तैयार करे जिसमे आपको 40% गार्डन साइल ,40% कोकोपीट और 20% कम्पोस्ट खाद होना चाहिए |
- अब आपको गमले कुछ कंकड़ डाल कर पोटिंग मिक्स डाल देना है |
- फिर इसमें उगली से छेद करके बीजो को लगा दे 1 से 1.5 इनको निचे लगा कर और मिट्टी से कवर कर दे |
- और अब इसको पानी से स्प्रे कर दे |और मिट्टी में नै बनाये रखे |
- आपको इसे छावों वाली जगह पर रखना है |
- 15 से 20 दिनों में पत्ती निकलने लगेगी |जब 3 से 4 पत्ती पौधे पर आ जाए तब आप इसको धुप में रख सकते है |
हरसिंगार के पौधे की देखभाल कैसे करें – How to Take Care of Parijat Plant in Hindi
- आपको इसमें महीने में एक बार गाय के गोबर की खाद या वेर्मी कम्पोस्ट खाद देना है |
- आपको मिट्टी में नमी बनाये रखनी है |लेकिन पानी तभी देना है जब तक मिटटी सूखे न |
- समय समय पर आपको इस पर पानी से कीटनाशक स्प्रे करते रहे |ताकि कोई कीड़ा न लगे |
- हर 15 दिन में गुड़ाई करते रहे ताकि मिट्टी में ऑक्सीजन की कमी न हो |
- जब ठंड में इसकी पत्तियां झड़ जाए तो ऐसे में ये न समझे की पौधा सुख गया है |यह ठण्ड का सीजन ख़तम होते ही दोबारा इसमें पत्तियां निकल आती है |
- आप इनके बीजो को रख सकते है |ताकि आगे आप इसका नया पौधा लगा सके |
Spider Plant in Hindi : कैसे लगाये स्पाइडर प्लांट कैसे और कैसे करें देखभाल ?
पारिजात का पौधा कैसे लगाये – आज हमने बताया कैसे आप घर पर आप पारिजात का पौधा कैसे लगा सकते है और क्या इसके चमत्कारी फायदे हो सकते है |जिससे आप घर की सुख शान्ति और समृधि को बढ़ा सकते है |इसलिए घर पर ये पौधा ज़रूर लगाए |और आप अपने गार्डन की सुन्दरता और भी बढ़ा सकते है | आपको ये हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे और लिखे करे |और कमेंट करके बताये |