Crunch Exercise Steps And Benefits : आज हम आपको बताने वाले है क्रंच एक्स्सरसाइज से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे हो सकते है |जैसा की आज के ज़माने में हर कोई किसी न किसी बीमारी या वजन अपनी फिटनेस को लेकर परेशान रहता है |ऐसे में हम अपने दोस्तों और अपने करीबियों से अक्सर बात करते है की कल से जिम जायेगे |या फिर पार्क में जायेंगे |लेकिन ऐसा हो नहीं पाता |वक़्त गुज़रता जाता है और हम कुछ नहीं कर पाते |अब ऐसे में बिना जिम या पार्क जाए घर में आप अपनी फिटनेस कैसे सही रखे |
ये आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है |जिसे आप घर पर बिना किसी के सहारे के घर पर आसानी से कर सकते है |क्योकि आज के समय में जितना ज़रूरी काम है |उतना ही अपनी सेहद का ध्यान रखना भी है |क्योकि शरीर का वजन बढ़ाना न केवल आपके लिए समस्या है बल्कि यह कई बीमारियों को भी जन्म देता है |लेकिन आप इससे शुरू करने से पहले एक बार ट्रेनर से सलाह अवश्य ले |या आप अगर किसी बिमारी से ग्रसित है तो डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है |
क्रंच एक्सरसाइज क्या है? – What is Crunch Exercise in Hindi
आपको बता दे की क्रंच व्यायाम एक ऐसा व्यायाम है |जो लेट कर किया जाता है | इस व्यायाम का इस्तेमाल अक्सर खिलाड़ियों में देखा जाया है | क्योकि ये व्यायाम हमारी माश्पेशियों को खोलने का कार्य करता है |यह व्यायाम शरीर में जल्द ही फायदा पहुंचता है |इससे न केवल शरीर की माश्पेशियों में कसावट आती है बल्कि यह शरीर के वजन कम करने में भी सहायक होता है |जमीन पर पीठ के बल लेट कर कई तरह के व्यायाम किये जा सकते है |जाने आगे विस्तार में इनके बारे में |
क्रंच एक्सरसाइज के प्रकार – Types of Crunch Exercise in Hindi
आपको बता दे की ये वैसे तो कई प्रकार की व्यायाम होते है |लेकिन हम आपको कुछ मुख्य व्यायाम के बारे में बताने वाले है |
- बाइसिकल क्रंच एक्सरसाइज – Bicycle Crunch Exercise in Hindi
- रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज – Reverse Crunch Exercise In Hindi
- क्रॉसओवर क्रंच एक्सरसाइज – Crossover Crunch Exercise In Hindi
- वर्टिकल लेग क्रंच एक्सरसाइज – Verticle Leg Crunch Excercise in Hindi
1.बाइसिकल क्रंच एक्सरसाइज – Bicycle Crunch Exercise in Hindi
- आपको बता दे की साइकिल क्रंच एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को फर्श पर बिछा ले और उस पर लेट जाएं।
- अब आपको अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर सिर के पीछे रखना है ।
- अब बाद में अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और बाएं पैर को सीधा रहने देना है ।
- फिर आपको बाएं पैर को मोड़ें और दाएं पैर को सीधा कर लेना है।
- इस व्यायाम को जब आप करेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे आप साइकिल चला रहे है।
- आप इस एक्सरसाइज के 20 रेप्स के 3 सेट करें।
Ananya Pandey Fitness Tips in Hindi :क्या है अनन्या पांडेय की फिटनेस का राज ?
2.रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज – Reverse Crunch Exercise In Hindi
- इस क्रंच एक्सरसाइज एक अलग प्रकार रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज में से एक है।
- इस क्रंच एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आपको एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर सीधे लेट जाना है।
- अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर फर्श पर सीधे रखना है।
- फिर अपने हाथों को मोड़े और हथेलियों को सिर के पीछे रख लेना है जिससे आपके सिर को सहारा मिल जायेगा।
- अब अपने सिर और कंधों को फर्श पर रखें हुयें केवल दोनों पैरों के घुटनों को ऊपर अपनी छाती की ओर लाने का प्रयास करना है ।
- अब आप 2 सेकंड के लिए रुकें और फिर से पैरों को नीचे लाना है |
3.क्रॉसओवर क्रंच एक्सरसाइज – Crossover Crunch Exercise In Hindi
- आपको बता दे क्रंच एक्सरसाइज का एक और प्रकार क्रॉसओवर क्रंच एक्सरसाइज होती है।
- क्रॉसओवर क्रंच एक्सरसाइज करने लिए आपको सबसे पहले मैट को बिछाकर उस पर सीधे लेट जाना है।
- अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर फर्श पर सीधे रखना है |
- फिर आपको अपने दाएं पैरों की पिंडली को बाएं पैर की जांघ पर रखना होगा।
- अब अपने दाएं कंधे और छाती को बायीं ओर करने का अभ्यास करें, फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं।
- इसी प्रक्रिया को आप अब इसके विपरीत दिशा में दोहराना होगा |
4.वर्टिकल लेग क्रंच एक्सरसाइज – Verticle Leg Crunch Excercise in Hindi
- आपको बता दे सबसे पहलेआपको एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
- फिर अपने हाथों को मोड़ कर अपनी गर्दन के पीछे लाना है ।
- अब आपको अपने दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठाना है। इस स्थिति में आपके शरीर का आकार
- अंग्रेजी के एल (L) शेप जैसा रहेगा। ध्यान रहे कि कमर फर्श पर सटीहोनी चाहिए।
- आपको ये करते वक़्त सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को जितना हो सके ऊपर उठाने की कोशिश करनी है ।
- इस स्थिति में एक या दो मिनट तक खुद को रखने का प्रयास करे ।
- अब सांस लेते हुए धीरे धीरे नीचे की ओर वापस आएं और फिर से इस प्रक्रिया को दोहोराना है।
क्रंच एक्सरसाइज करने के फायदे – Crunch Exercise Benefits in Hindi
इस बात में कोई शक नहीं है की ये एक्स्सरसाइज़ हमारे शरीर की माश्पेशियों के लिए बेहद फायदेमंद है |और क्रंच एक्स्सरसाइज़ से सबसे ज्यादा हमारे बढ़ते वजन को कण्ट्रोल रखने में एक बेहतर विकल्प है |
1.मजबूत मांसपेशियों के लिए क्रंच एक्सरसाइज करने के फायदे
आपको बता दे कि क्रंच एक्स्सरसाइज़ हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है |एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर इस संबंध में एक रिसर्च पेपर मौजूद है। इस रिसर्च पेपर में बताया गया है कि अगर क्रंच एक्सरसाइज या फिर क्रॉस क्रंच एक्सरसाइज को हफ्ते में एक या दो दिन भी किया जाए, ताे यह पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है |और अगर आप ये रोजाना करे तो बेहद सकारात्मक परिणाम मिलते है |
2.कमर की चर्बी को कम करने के लिए
इसलिए, अगर नियमित रूप से क्रंच एक्सरसाइज के साथ-साथ संतुलित आहार भी ले , तो शरीर को आराम से सही आकार में ला सकते है।क्योंकि ये एक्स्सरसाइज़ वजन कम करने में बेहद कारगर है |
3.शरीर को लचीला बनाए
ये एक्स्सरसाइज़ आपके शरीर को लचीला बनाने में बहुत लाभदायक होता हैं। यह व्यायाम आपकी की कोर मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डीयों में लचीलेपन काफी हद तक बढ़ने में सफल है। क्रंच एक्सरसाइज एक हिप्स फ्लेक्सर की तरह कार्य करता हैं।
4.क्रंच एक्सरसाइज करने के पाचन शक्ति बढ़ाये
ये एक्स्सरसाइज़ पेट को कम करने में बहुत ही फायदेमंद होती है। ऐसे में यह व्यायाम आपके पेट की रेक्टस एब्डोमिनिस मांसपेशियों पर कार्य करता है | जो आपके कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता हैं। यह एक्सरसाइज उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है जो लोग अपने भारी वजन से परेशान और अपने वजन को कम करना चाहते हैं।
5 Best Brain Yoga in Hindi : How to Increase Brain Power By Yoga in Hindi
Crunch Exercise Steps And Benefits In Hindi – आज हमने बताया कैसे हम क्रंच एक्स्सरसाइज़ करके कैसे अपनीवजन कम कर सकते है |शरीर को स्वस्थ रख सकते है | आपको ये हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे और लिखे करे |और कमेंट करके बताये|
One Reply to “Crunch Exercise Steps And Benefits In Hindi : क्रंच एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे”