Chandra Grahan 2021 इस बार 26 मई को बुधवार के दिन पूर्णिमा को लगने वाला है |इस चंद्र ग्रहण की खास बात ये होगी | कि 26 मई को ही वैशाख पूर्णिमा भी पड़ रही है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि यह चंद्र ग्रहण कैसा होगा? किस वक्त लगेगा? और साथ ही यह भी बताएंगे कि ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और देश में इसका क्या प्रभाव होगा।
Chandra Grahan 2021 का समय
चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।इसलिए ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र पर पड़ने वाला है |
कैसा होगा चन्द्र ग्रहण
26 मई को पड़ने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। उपछाया होने के कारण इस ग्रहण के किसी भी तरह के धार्मिक प्रभाव नहीं माने जाएंगे।और इसका सुतक काल भी नहीं होगा |
Chandra Grahan 2021 कहाँ कहाँ होगा इसका असर
साल का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में पूरी तरह से दिखेगा, जबकि भारत में ये उपछाया की तरह ही दिखाई देगा।
योग दिवस हिंदी में 21 जून अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बनाया गया :कैसे हुई योग की शुरुवात
आखिर क्या होता है उपछाया का ग्रहण और क्या होते है इसके प्रभाव
ग्रहण शुरू होने से पहले चन्द्रमा पृथ्वी की उपछाया में दाखिल होता है |और पृथ्वी की वास्तविक छाया में जाने से पहले ही जब निकले आता है तो चन्द्र ग्रहण उपछाया का होता है |और अगर चन्द्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में दाखिल होकर निकलता है |तो सम्पुर्ण चन्द्र ग्रहण लगता है|
मेष
मेष राशी के जातको को इस दोरान अच्छा लाभ होने वाला है |थोडा मानसिक तनाव रहेगा और इस वक़्त माता स्वास्थ का ध्यान रखे |प्रियजन से अच्छे सम्बन्ध रहेंगे |
वृषभ
इस राशी के जातको को चन्द्र ग्रहण से बहुत लाभ होने वाला है |इसके साथ ही खर्चो में भी बढ़ोतरी होगी|वाणी पर नियंत्रण रखे |
मिथुन
इस राशी को चन्द्र ग्रहण से शुभ फल प्राप्त होगा |इस दोरान तर्क वितर्क से बचे |कुछ अप्रयाशित घटनाओ का सामना करना पद सकता है |
कर्क
आज आपके लिए करियर से ज्यादा सेहत के मसले ज्यादा महत्वपूर्ण रह सकते हैं।लेकिन अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी।
सिंह
आज का दिन आपके लिए खुद को थोड़ा संतुलित रखने की ज़रुरत है। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आपके यश में भी वृद्धि होगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अपने आप को कुछ परिपक्व बनाने का है। आप अपने व्यवहार में बड़प्पन लाने का प्रयास करेंगे। अगर किसी के व्यवहार से आपको दुःख पहुंचा है या आपको किसी की कोई बात बुरी लगी है, तो उसे भूलकर आगे बढ़ने का समय है।
तुला
आज का दिन आपके लिए अपने निजी और पारिवारिक जीवन के लिए हैं। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। करियर के मामले में दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं से मुक्ति का हो सकता है। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें।
धनु
आज आपको अपने किसी जूनियर या परिवार के किसी ऐसे सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है जो आपकी तरह बनना चाहता है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही न करें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।
कुंभ
आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं,
मीन
आज का दिन आपके लिए खुद को मजबूत बनाने का है। आपको चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ना होगा। चुनौतियों से घबराने से आपको नुकसान हो सकता है। कोई पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है, जिससे कुछ लेन -देन बाकी हो। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें।