Manushi Chhillar Biography : आज हम आपको बताने वाले है मिस वर्ल्ड 2017 के जीवन परिचय बारे में |इन्होने चीन के सन्या मे आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 (Miss World 2017) के कॉमपिटीशन मे भारत की मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने जीत हासिल कर अपने देश को गोरवान्वित किया | मानुषी भारत के हरियाणा प्रदेश से हैं | इसी वर्ष इन्होने 2017 मे इन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब हासिल किया और आज देश की छठवी मिस वर्ल्ड के रूप मे अपना नाम इतिहास के में अपना नाम अमर कर लिया |
Manushi Chhillar Biography in Hindi : मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय
आपको बता दे मानुषी छिल्लर भारत की “मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा” के बाद छठीं बार मिस वर्ल्ड का ताज भारत लाने में सफल साबित हुई है | मात्र 20 वर्ष उम्र की मानुषी एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करती है | जिनके मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद | इसी के साथ भारत ने सबसे ज्यादा बार मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाले देश वेनेजुएला की बराबरी कर ली है | भारत में हरियाणा राज्य के लिंगानुपात मामले पिछड़े होने के बावजूद भी मानुषी ने अपने राज्य को ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है |Nikita Dutta Biography in Hindi : निकिता दत्ता का जीवन परिचय
Miss World 2017 from India
बता दे की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब चीन के सान्या नामक शहर में 18th नवम्बर 2017 को ये खिताब जीता था | इस कॉमपिटीशन के आखरी चरण ने पाँच देशो की लड़कियों ने अपनी जगह बनाई, जिनमे से एक थी मानुषी | इसमें आखिरी राउंड में पाँच देश थे भारत, इंग्लैंड, फ्रांस, केन्या और मैक्सिको | इसके ठीक 17 वर्ष पहले यही अवार्ड प्रियंका चोपड़ा ने 18th जुलाई 2000, को लन्दन में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हासिल किया था | भारत नेमिस वर्ल्ड का ख़िताब क्रमशः सन् 1966, 1994, 1997, 1999, 2000, 2017 में कुल 6 बार जीता है |
मानुषी छिल्लर की व्यक्तिगत जानकारी (Manushi Chhillar Personal Information)
- वास्तविक नाम – मानुषी छिल्लर
- प्रोफेशन – मॉडल ,अभिनेत्री
- जन्मतिथि – 14 मई, 1997
- आयु – 24 (साल 2021 के अनुसार)
- जन्मस्थान – सोनीपत, हरियाणा ,भारत
- राशी – वृषभ
- राष्तियता – भारत
- घर का पता – सोनीपत ,हरियाणा ,भारत
- स्कूल – सेंट थामस स्कूल,नई दिल्ली
- विद्यालय – सेंट क्स़विएर कॉलेज , मुंबई
- योग्यता – ऍमबीबीएस
- धर्मं – हिन्दू
- जाति – जाट
- शौक – डांसिंग , यात्रा ,चित्रकारी ,गीत गाना ,कविता लिखना
- वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
- भाषा – हिंदी और इंग्लिश
शारीरिक संरचना (Physical Appearance)
- आँखों का रंग – भूरा
- बालों का रंग – भूरा
- फिगर – 34-26-34
- लम्बाई – 5.8 फीट
- वजन – 55 Kg
परिवार
- पिता – मित्रा बासु छिल्लर (डॉक्टर)
- माँ – नीलम छिल्लर (डॉक्टर)
- बहन – दिवांगना छिल्लर (एलएलबी)
- भाई – डालमिया छिल्लर
मानुषी छिल्लर का जन्म एवं शिक्षा (Manushi Chhillar Education)
आपको बता दे मानुषी छिल्लर का जन्म सोनीपत, में 14th मई सन् 1997 में एक जाट परिवार में हुआ था | मानुषी की प्राथमिक शिक्षा नई दिल्ली में सेंट थॉमस स्कूल से पूरी हुई थी | इसके बाद मानुषी भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज जो कि सिर्फ महिलाओं के लिए है वहीँ पर मेडिकल की शिक्षा प्राप्त की |
मानुषी छिल्लर का परिवार (Manushi Chhillar Family)
इनका पूरा परिवार के अधिकतर लोग डॉक्टर है | इनके पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक की भूमिका में कार्यरत है | वही दूसरी तरफ इनकी माँ डॉ. नीलम छिल्लर भी ‘इंस्टीटूट ऑफ़ ह्यूमन बेहेवियर एंड अलाइड साइंस’ में न्यूरोकेमिस्ट्री विभाग की सह प्राध्यापक है | और इनका एक भाई का नाम दलमित्र छिल्लर एवं एक बहन देवांगना छिल्लर एल एल बी कर चुकी है |
मानुषी छिल्लर के शौक (Hobbies)
आपको बता दे बचपन से ही मानुषी छिल्लर मॉडल होने के साथ साथ कुचीपुड़ी नृत्य की प्रशिक्षित डांसर है | इसके आलावा इनको अभिनय, चित्रकला,एवं गायन करने का बहुत शौक था |मानुषी की अभिनय में रुचि होने पर इन्होने में ही नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में अपने आपको शामिल किया है |और अभिनय का योग्यता प्राप्त की |मानुषी की कुचिपुड़ी नृत्य की शिक्षा राजा और राधा रेड्डी एवं कौशल्या रेड्डी जैसे महान कुचिपुड़ी नृत्यकार की देख रेख में ली |
मानुषी छिल्लर की पसंद
आपको बता दे इनको अपनी माँ ही दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद है | मानुषी के अनुसार उनकी माँ ने ही उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहन एवं हर कठिन परिस्थिति से लड़ने का साहस दिया है |मानुषी का मानना है की ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे सेक्सिएस्ट जीवित आदमी है | हालांकि इनके पसंदीदा अभिनेता ह्यू जैकमैन और लियोनार्डो डिकैप्रियो एवं पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं |इनकी सबसे पसंदीदा मूवी आमिर खान की दंगल है |इनका मानना है कि आकाश की तरह हमारे सपने भी असीमित है | इसलिए हमे कभी भी अपनी प्रतिभा पर शक नहीं करना चाहिए |जान्ह्वी कपूर जीवन परिचय
मानुषी छिल्लर का करियर (Manushi Chhillar Career)
इन्होने बचपन से ही समय स्त्रीरोग विशेषज्ञ बनने में रुचि के साथ साथ मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया है | इन्होंने अभी कुछ सुंदरता से सम्बंधित बहुत सी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया | ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद अभिनय की ओर अपना करियर बनाया |ऐसे में मानुषी को भी नई फिल्म पृथ्वीराज के साथ पहली फिल्म आने वाली है |जो अक्षय के साथ नज़र आएँगी |
मानुषी से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया सवाल ( Answer which Won Manushi Chhillar)
सवाल: मानुषी से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया कि संसार में किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा वेतन दिया जाना चाहिए और क्यों?
जवाब: मानुषी ने अपने जवाब से पूरी दुनिया को आश्चयचकित कर दिया, इन्होने कहा कि “मैं अपनी माँ के ज्यादा करीब रही हूँ, मुझे लगता है सबसे ज्यादा सम्मान माँ को ही मिलना चाहिए, लेकिन अगर वेतन की बात करें तो इसे मैं कैश से नहीं बल्कि मिलने वाले सम्मान और प्यार से जोड़ती हूँ. मेरी माँ ही मेरे लिए प्रेरणा रही है. मुझे लगता है दुनिया की सभी मातायें अपने बच्चों के लिए बहुत त्याग करती हैं, इसलिए अगर किसी भी प्रोफेशन को अधिकतम वेतन, प्यार और सम्मान मिलना हो तो वो माँ होनी चाहिए.”
मानुषी छिल्लर को प्राप्त अवार्ड (Awards)
- इन्होने भारत में होने वाली प्रतियोगिता टॉप मॉडल पीपल चॉइस में सेमीफाइनलिस्ट रहते हुए ‘ब्यूटी विथ अ परपज’ में सह विजेता रही है | इन्होने करीबन 20 गांव की महिलाओं को मासिक रक्त श्राव के बारे में जागरूक अभियान भी किया |
- 25 जून 2017 में मानुषी छिल्लर ने फेमिना मिस इंडिया की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए “मिस फोटोजेनिक” का ताज अपने नाम किया | इसके साथ ही अभी 18 नवम्बर को विश्व सुंदरी का ख़िताब जीतकर पूरे विश्व में भारत का परचम पूरी दुनिया में फहरा दिया |
सोशल मीडिया में है करोड़ो चाहने वाले
आपको बता दे साईं के सोशल मीडिया पर करोड़ो फॉलोवर है |वह हमेशा Manushi Chhillar Instagram ,Facebook ,Twitter पर आये दिन अपने सोशल मीडिया पर फोटोज विडियो शेयर करती है |जो लोगो को बेहद पसंद आते है |और फैन्स उन पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते है |
- Instagram – 5.9 मिलियन फॉलोवर
- Facebook – 2.8 मिलियन फॉलोवर
- Twitter – 279K फॉलोवर
Manushi Chhillar Images
Manushi Chhillar Biography In Hindi: उम्मीद है आज आपको हमारा Manushi Chhillar Biography का जीवन परिचय के बारे में जिन्होंने मिस वर्ल्ड बनके देश और दुनिया में अपना नाम बना लिया |अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा आगे भी हम आपके लिए कुछ ऐसे आर्टिकल लायेंगे अगर आपको ये पसंद आया तो दोस्तों के साथ लाइक करे और शेयर करे और कमेंट करके हमें ज़रूर बताये |
Best Health Tips by divine digital
Best Health Tips by divine digital