5 शुभ पौधे घर के लिए :वास्तु के अनुसार घर में लगाये 5 शुभ पौधे

5 शुभ पौधे घर के लिए

5 शुभ पौधे घर के लिए : वैसे शौक के लिए लोग घरो में अक्सर पौधे लगाते है |लेकिन आज हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएँगे जो आपका शौक और आपकी तरक्की और समृद्धि में भी साथ देंगे |पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध और ऑक्सीजन लेने का जरिया है | ये अन्य कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते है. अगर आप भी अपने जीवन में कई चीजों से जूझ रहे है |तो हम आपको ऐसे पौधों के बारें में बताने जा रहे हैं |जिसके जरीए आप अपने घर खुशी और समृद्धि ला सकते हैं. बस एक लगा कर देखे इन्ह पौधों को आपको ख़ुशी और मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव होगा |

5 शुभ पौधे घर के लिए :वास्तु के अनुसार घर में लगाये 5 शुभ पौधे

1.तुलसी का पौधा

हमारे हिंदू धर्म शास्त्र और मान्यताओं को छोड़ भी दें |फिर भी वैज्ञानिक नजरिए से भी तुलसी का पौधा अच्छा माना जाता है. इसे लगाने से घर और आसपास का माहौल सकरात्मक रहता है| नकरात्मकता दूर-दूर तक भी नहीं भटकती है. इसके साथ ही ये वातावरण को शुद्ध करने का काम भी करता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी के पौधे को उत्तर पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए.ये न सिर्फ वास्तु के अनुसार शुभ है  बल्कि घर में ये आयुर्वेद का भी काम करता है |इसमें बहुत ही गुणकारी फायदे है |हिन्दू धर्मं में भोजन में तुलसी को डालन शुभ और फायदेमंद मना जाता है |

कमरे के अंदर लगाने वाले 5 बेस्ट पौधे जो घर की हवा को रखेंगे शुद्ध

2. मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा लोग अपने घरों में सुंदरता के साथ ही पैसों की बढ़ोतरी के लिए भी लगाते है|मना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है. लोग इस बारे में ज्यादा नहीं जानते है |कि इसे किस दिशा में लगाना चाहिए इसीलिए ज़रूरी है कि मनी प्लांट को सही दिशा में लगाया जाए.मनी प्‍लांट वो पौधा है जो बहुत कम रोशनी में भी ऑक्‍सीजन तैयार करने की क्षमता रखता है. और इसको आप आसानी से कही भी लगा सकते है | मनी प्‍लांट को आप अगर हफ्ते में एक बार भी पानी देंगे तो भी यह बढ़ता रहेगा. इस पौधे को आप किसी भी कमरे में रख सकते हैं.

3. बांस (5 शुभ पौधे घर के लिए)

बांस के पौधे को भाग्यशाली और समृद्धि लाने के लिए लोग घर में रखते हैं। बांस के पौधे को फेंगशुई में लम्बी आयु के लिए बहुत शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है।माना जाता है बांस का पौधा किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा डट के खड़ा रहता है| बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। बाजार से बांस के पौधे मिलते है जिसे आप अपने घर में रख सकते हैं। बांस के पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।बांस में मैग्निशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, पोटाशियम, फॉस्फोरस होने के कारण ये आयुर्वेद में इसको औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है।

4. एलोवेरा 

अगर आपको मेहनत के बाद भी आपको नौकरी में उन्नति नहीं मिल रही है| तो आप घर में एलोवेरा का पौधा लगा सकते है. एलोवेरा का पौधा नौकरी मिलने और कार्यक्षेत्र में आ रही किसी भी तरह की समस्याओं को दूर करती है. वास्तु शास्त्र के नजर में एलोवेरा को काफी शुभ माना जाता है, इसे आप घर के किसी भी हिस्से में लगा सकते है. वहीं बता दें कि स्किन के लिए भी एलोवेरा अच्छा होता है.एलोवेरा के कई सारे फायदे होते है |ये एक आयुर्वेदिक पौधा है जो कई बीमारियों में काम आता है |इसकी केयर भी आसानी से की जा सकती है |

बरसात के मौसम में क्या खाए और क्या नहीं जाने कैसा भोजन रखेगा आपको स्वस्थ

5.पारिजात (हरश्रृंगार) का पौधा

आपको ये बता दें कि पारिजात का पौधा दिखने में जितना खूबसूरत होता है।धार्मिक मान्यता है पारिजात के फूल को भगवान हरि के श्रृंगार और पूजन में प्रयोग किया जाता है| यही कारण है कि इसके फूल को को हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इस वृक्ष का बहुत पवित्र माना जाता है। यही नहीं शास्त्रों में भी इसका उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि स्वर्गलोक में इसको स्पर्श करने का अधिकार सिर्फ उर्वशी नाम की अप्सरा को था। पारिजात को छूने मात्र से ही व्यक्ति की थकान मिट जाती है। पारिजात का वृक्ष ऊंचाई में दस से पच्चीस फीट तक का होता है। इसके इस वृक्ष की एक खास बात ये भी है कि इसमें बहुत बड़ी मात्रा में फूल लगते हैं।

हरसिंगार का पौधा एक आयुर्वेदिक पौधा है भी है |ये हरसिंगार के फूलों से लेकर पत्त‍ियां, छाल एवं बीज भी बेहद उपयोगी हैं। इसकी चाय, न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि सेह्द के गुणों से भी भरपूर है। इस चाय को आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं और सेहत व सौंदर्य के कई फायदे पा सकते हैं। जानिए विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसके लाभ और चाय बनाने का तरीका |
5 शुभ पौधे घर के लिए– आज हमने बताया कैसे आप घर 5 बेस्ट प्लांट्स जो आपके घर में वास्तु दोष भी ख़तम करेंगे | जिससे आप घर में सुख और समृद्धि बढ़ा सकते है |आपको ये हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे और लिखे करे |और कमेंट करके बताये|

3 Replies to “5 शुभ पौधे घर के लिए :वास्तु के अनुसार घर में लगाये 5 शुभ पौधे

Leave a Reply